Bollywood News


ए आर रहमान का गाना 'हम हार नहीं मानेंगे', बन रहा उम्मीद और शक्ति का प्रतीक

कोरोना वायरस महामारी और इसके कारण दुनियाभर में आ रही कयामात जैसी स्थिति ने हर इंसान के जीवन को हिला कर रख दिया है. आम जन जीवन ठप हो चुका है और जिस धरती को हम जानते थे वो अब वैसी नही रही जैसी आपने आखिरी बार देखी थी. भारत में भी इसके कारण लगा लॉकडाउन अब 17 मई तक बढ़ा दिया गया है और लोगों की परेशानियां ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. ऐसे में अब संगीत सम्राट ए आर रहमान ने लोगों में फिर से उम्मीद जगाने के लिए एक गाना जारी किया है जिसका नाम है 'हम हार नहीं मानेंगे'.

ये गाना लोगों को इस मुश्किल घड़ी में प्रेरणा और इस समय दिन रात अपनी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर्स, हेल्थ वर्कर्स और पुलिस वालों को श्रद्धांजलि देता है. इसे बॉलीवुड और भारत के अलग - अलग संगीतकारों ने मिल कर गाया है जिसे लिखा है प्रसून जोशी ने और संगीत दिया और कंपोज़ किया है ए आर रहमान ने. गाने का विडियो भी बेहद खूबसूरत है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है जो इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. देखिये -



बता दें की इससे पहले अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, सोनू सूद, सलमान खान और भी कई भारतीय कलाकार कोरोना वायरस से पैदा हुए इस संकट में लोगों को उम्मीद और शक्ति देने के लिए ऐसे कई गीत और कविताएँ साझा कर चुके हैं जिनका स्वागत किया गया था. वहीँ भारत में अब तक इस वायरस से 37000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमे से करीब 10000 ठीक हो चुके हैं और 1200 से ज्यादा अपनी जान गंवा चुके हैं.

End of content

No more pages to load