Bollywood News


जैकलीन ने साझा की सलमान की ये तस्वीर, हो रही है वायरल

जैकलीन ने साझा की सलमान की ये तस्वीर, हो रही है वायरल
सलमान खान भी लाखों-करोड़ों लोगों की तरह लॉकडाउन के कारण फिलहाल अपने पनवेल फार्महाउस पर रह रहे हैं. उनके साथ उनकी 'किक' को स्टार जैकलीन फ़र्नांडेज़ भी हैं और कुछ दिन पहले ही सलमान ने इन्स्टाग्राम पर एक्सरसाइज़ करते हुए एक तस्वीर साझा की थी जिसकी कैप्शन में उन्होंने लिखा था की "जैकलीन चोरी से उनकी फोटो खींचते हुए पकड़ी गयी, इसके बाद भी उहोने एक तस्वीर क्लिक की जो की वे खुद पोस्ट करेंगी". अब जैकलीन ने ये तस्वीर पोस्ट की है और ये वायरल हो रही है.

जैकलीन ने इन्स्टाग्राम पर सलमान की यह तस्वीर साझा की जिसमे भाईजान अपने बीस्ट मोड में कसरत करने के बाद नज़र आ रहे हैं और इस उम्र में भी उनकी ज़बरदस्त बॉडी और फिटनेस देख कर उनके फैन्स उनके और ज्यादा दीवाने हुए जा रहे हैं. जैकलीन ने तस्वीर की कैप्शन में लिखा "गिफटेड या बहुत मेहनती?? मुझे लगता है कि सलमान रोज़ उपरवाले ने उन्हें जो दिया है उसके लिए आभार व्यक्त करते हैं". देखिये तस्वीर -



बता दें की जैकलीन की हालिया थ्रिलर फिल्म मिसिज़ सीरियल किलर नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में जैकलीन के साथ मनोज बाजपाई, मोहित रैना, ज़ायन मरी और दर्शन जरीवाला नज़र आये हैं. इसके अलावा जैकलीन हमें इस साल लक्ष्य राज आनंद की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'अटैक' में भी जॉन अब्राहम, और राकुलप्रीत सिंह के साथ नज़र आएंगी. ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

End of content

No more pages to load