Bollywood News


रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर की अस्थियाँ की बाणगंगा में विसर्जित

रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर की अस्थियाँ की बाणगंगा में विसर्जित
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल को हमें छोड़ कर चले गए जिसके बाद से पूरे बॉलीवुड में शोक का माहौल बना हुआ है. उसी दिन ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार भी किया गया जिसमे लॉकडाउन के कारण कुछ गिने - चुने लोग ही शामिल हो पाए थे और यहाँ तक की ऋषि कपूर की बेटी रिधिमा कपूर भी शामिल नहीं हो पायी थी और अलिया भट्ट ने रिद्धिमा को विडियो कॉल के ज़रिये अंतिम संस्कार में शामिल किया था.

रविवार को यानी बीते कल रणबीर कपूर ने अपने पिता की अस्थियों को मुंबई की बाणगंगा में विसर्जित किया जहाँ उनके साथ परिवार से माँ नीतू कपूर, बहन रिधिमा कपूर, गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और रणबीर के मित्रा यान मुख़र्जी भी शामिल हुए. ऋषि कपूर के बड़े भाई रंधीर कपूर ने बताया की अधिकारियों द्वारा हरिद्वार जाने की इजाज़त न मिल पाने के कारण ऋषि जी की अस्थियाँ मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित की गयी. अस्थि विसर्जन और उसके बाद पूजा करते हुए रणबीर और उनके परिवार की तस्वीरें भी सामने आई, देखिये -



बता दें की 29 अप्रैल की रात को अचानक तबियत खराब होने के बाद ऋषि कपूर को अस्पताल में भरती करवाया गया था जिसके बाद अगली सुबह उनका देहांत हो गया था. ऋषि जी के जाने की जानकारी अमिताभ बच्चन ट्वीट करके दी थी जिसमे उन्होंने लिखा था की वे टूट गए हैं. ऋषि के अंतिम संस्कार में लॉकडाउन के कारण करीब 20 ही लोग शामिल हुए थे और उनके हजारों फैन्स की उन्हें आखरी बार देखने की इच्छा भी अधूरी ही रह गयी.

End of content

No more pages to load