Bollywood News


कृति नहीं बल्कि अब तापसी होंगी राहुल ढोलकिया की थ्रिलर फिल्म की लीड

कृति नहीं बल्कि अब तापसी होंगी राहुल ढोलकिया की थ्रिलर फिल्म की लीड
बॉलीवुड चाहे कोरोना वायरस और इसके कारण लॉकडाउन की वजह से पूरी तरह रुक गया हो. फ़िल्में आगे बढ़ गयी हों और शूटिंग रुक गयी हो लेकिन एक चीज़ जो नहीं रुकी है वो है प्लानिंग. जी, प्लानिंग इस चीज़ की की सब सामान्य होने के बाद आखिर करना क्या है और कब करना है. ऐसे ही कुछ समय पहले खबर आई थी की 'रईस' जैसी हिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक राहुल ढोलकिया जल्द ही एक और थ्रिलर फिल्म लेकर आने वाले हैं जिसमे वे कृति सेनन को कास्ट करना चाहते हैं लेकिन कृति ने अब फिल्म से हाथ खींच लिए हैं.

राहुल ने फिल्म को लेकर कृति से बातचीत की थी लेकिन ये बात बन नही पायी जिसके बाद ये फिल्म राहुल ने सारा अली खान को भी ऑफर की मगर सारा भी डेट्स न होने के कारण फिल्म के लिए हामी नहीं भर पायी. इसके बाद राहुल की ये फिल्म पहुंची 'सांड की आँख' और 'थप्पड़' जैसी दमदार फ़िल्में देने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू के पास जिन्हें इसकी कहानी काफी पसंद आई और उन्होंने झट से इसके लिए हाँ भी कर दी.

ये फिल्म एक दमदार थ्रिलर होगी जिसमे तापसी का किरदार काफी मज़बूत और दिलचस्प होगा जो की उनके फैन्स के लिए अच्छी खबर है. बता दें की तापसी हमें इस साल एक और मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी. फिल्म का निर्देशन करेंगे विनिल मैथ्यू और इसमें तापसी के साथ विक्रांत मासी और हर्षवर्धन राने नज़र आएँगे. इसके निर्माता हैं आनंद राय और हिमांशु शर्मा और ये फिल्म 18 सितम्बर 2020 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

End of content

No more pages to load