Bollywood News


'बारिश 2' के ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया और सराहना के बारे में आशा नेगी ने कही ये बात!

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी ने हाल ही में अपनी असामान्य रोमांटिक प्रेम कहानी 'बरिश' के दूसरे सीजन का टीज़र और ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। जबकि पहले सीज़न में उनके बीच पनपते प्यार को दिखाया गया था, वही दूसरे सीज़न में उनके रिश्ते के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया जाएगा। इस नए सीज़न में दिखाया जाएगा कि कैसे उनका रिश्ता बदल जाता है और आखिरकार वह अलग होने का निर्णय ले लेते है।

उम्मीद के मुताबिक, ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है। स्टारकास्ट को व्यक्तिगत रूप से सोशल मीडिया के साथ-साथ दोस्तों और परिवार से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

जब आशा नेगी से इस प्रतिक्रिया और दूसरे सीज़न से जुड़ी उत्सुकता के बारे में पूछा गया तो आशा ने साझा किया, "हम दूसरे सीज़न के लिए बहुत उत्साहित हैं, हमें लगता है कि सीज़न 2 निश्चित रूप से पहले सीज़न से भी अधिक बेहतर होगा। हालाँकि इसे दर्शकों से बहुत सराहना और प्यार मिला है लेकिन हमें किरदारों का निर्माण करना पड़ा। सीज़न 2 कहानी, कनेक्शन आदि के संदर्भ में अधिक दिलचस्प होगा। मुझे यकीन है कि दूसरे सीज़न को भी दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जाएगा। शो जल्द रिलीज़ किया जाएगा और मैं उत्सुकता के साथ-साथ घबराहट भी महसूस कर रही हूं। "

"बारिश सीजन 2" में शरमन जोशी, विक्रम चौहान, प्रिया बनर्जी, मनीत जौरा, अनुज सिंह दूहन, साहिल श्रॉफ, शुभांगी लाटकर, मुनि झा, शीतल तिवारी, पौलोमी दास और अभिषेक वर्मा भी नज़र आएंगे।

'बारिश' का पहला सीजन अब ज़ी5 पर निःशुल्क उपलब्ध है।

वही, नया सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।

End of content

No more pages to load