Bollywood News


अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली हुई ग्रेजुएट, ऐसे किया सेलिब्रेट

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली हुई ग्रेजुएट, ऐसे किया सेलिब्रेट
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अब ग्रेजुएट हो गयी हैं और इस ख़ुशी में हाल ही में अमिताभ के घर जलसा में ही इस ख़ुशी मके मौके पर सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया. नव्या के कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण न्यूयॉर्क में कॉलेज की कौनवोकेशन में शामिल होने का सपना अधूरा रह गया. फिर भी उनकी ख़ुशी के लिए घर पर ही नव्या के लिए एक ग्रेजुएशन गाउन बनाया गया जिसे पहने हुए अमिताभ ने एक बेहद खुश नव्या का विडियो इन्स्टाग्राम पर साझा किया.

अमिताभ ने लिखा "नातिन नव्या.. एक स्टूडेंट की लाइफ का सबसे ज़रूरी दिन.. ग्रेजुएशन डे..! वे हाल ही में न्यूयॉर्क में कॉलेज से ग्रेजुएट हो गयी मगर कोरोना और लॉकडाउन के कारण सेरेमनी में जाना कैंसिल हो गया. मगर वे ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहनना चाहती थी तो स्टाफ ने उनके लिए झट से इसे तैयार किया जिसे पहन कर उन्होंने जलसा में ही सेलिब्रेट किया.. तुम पर गर्व है.. बहुत बहुत प्यार". विडियो में नव्या की ख़ुशी साफ़ झलक रही है साथ ही अमिताभ ने नव्या की माँ श्वेता बाँदा संग भी तस्वीरें साझा की और दोनों साथ ही काफी खुश नज़र आ रहे हैं.





नव्या का वैसे इन्स्टाग्राम पर कोई पब्लिक प्रोफाइल नहीं है लेकिन कुछ फैन पेज ज़रूर हैं जिनपर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. नव्या को भी ये फैन्स ज़्यादातर स्टार्स किड्स की तरह जल्द ही फ़िल्मी परदे पर देखना चाहते हैं हालांकि उनका ये सपना पूरा होगा या नहीं ये तो समय ही बताएगा. फिलहाल अमिताभ इस साल हमें कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं जिनमें 'गुलाबो सिताबो', 'झुण्ड', 'चेहरे' और 'ब्रह्मास्त्र' शामिल हैं हालांकि ये सभी फ़िल्में कोरोना वायरस के कारण आगे बढ़ सकती हैं.

End of content

No more pages to load