Bollywood News


करण जोहर पिता का किरदार निभाने के लिए हैं तैयार, मिला गया ऑफर!

करण जोहर पिता का किरदार निभाने के लिए हैं तैयार, मिला गया ऑफर!
करण जोहर बहुप्रतिभाशाली हैं. वे एक निर्माता भी हैं, निर्देशक भी हैं, लेखक भी हैं, अभिनेता भी और भी बहुत कुछ. करण कई बार हमें फ़िल्मी परदे पर अपनी एक्टिंग का जलवा भी दिखा चुके हैं और अब वे एक नया किरदार निभाने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है. जी, लॉकडाउन की वजह से घर पर रह रहे करण जोहर ने काफी समय से अपने बाल डाय नहीं किये हैं जिससे उनके सफ़ेद बाल दिखने लगे हैं. हाल ही में करण ने इन्स्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक में एक तस्वीर साझा की और लिखा की वे अब पिता के रोल करने के लिए तैयार हैं.

करण ने इन्स्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा "मुझे पता है मेरी एक्टिंग आज कल चल रहे वायरस से भी ज्यादा डरावनी थी मगर दूसरे मौके की उम्मीद रखने में कोई बुराई नहीं है. तो सभी कास्टिंग डायरेक्टर्स को, रिस्क लेने वाले फिल्म निर्माताओं को, तकलीफ बर्दाश्त कर सकने वाले फिल्म क्रिटिक्स को और जल्दी प्रसन्न होने वाले दर्शकों को मैं ये ऐलान करना चाहता हूँ की मैं पिता के रोल करने के लिए तैयार हूँ".

करण की तस्वीर कई मजेदार कमेंट भी आये हैं जहाँ अनिल कपूर ने लिखा "मेरे पेट पे क्यूँ लात मार रहे हो सर" तो वहीँ एकता कपूर ने तो करण को अपने टीवी सीरियल का ऑफर तक दे डाला". एकता ने लिखा "मेरे पास एक डेली सोप का ऑफर है. रिषभ बजाज के बाल सफ़ेद हैं और वो हॉट भी है और हम चेहरे भी बदलते रहते हैं. टीवी पर आ जाओ हम आसानी से खुश भी हो जाते हैं". देखिये करण की पोस्ट -



करण जोहर ने वैसे तो कई फिल्मों में छोटे - छोटे किरदार निभाये हैं मगर उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू अनुराग कश्यप की 'बॉम्बे वेलवेट' से 2015 में किया था जिसमे वे मुख्य विलन 'ख़मबाटा' के किरदार में दिखे थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी मगर जोहर को उनकी एक्टिंग के लिए तारीफ मिली थी. बतौर निर्देशक करण की आगामी फिल्म है मुग़ल काल आधारित 'तख़्त' जिसमे विकी कौशल, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, करीना कपूर, अलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर नज़र आएँगे. ये फिल्म हमें अगले साल देखने को मिल सकती है.

End of content

No more pages to load