Bollywood News


'ब्रह्मास्त्र' का बजट फिर बढ़ा, रणबीर - आलिया ने फीस में की कटौती

'ब्रह्मास्त्र' का बजट फिर बढ़ा, रणबीर - आलिया ने फीस में की कटौती
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को अयान मुख़र्जी की मेगा बजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखने के लिए दोनों के चाहनेवाले पिछले दो साल से इंतज़ार कर रहे हैं. 2018 में एनाउंस हुई ब्रह्मास्त्र पिछले दो सालों में कई कारणों से आगे बढती रही है कभी ज्यादा वीऍफ़एक्स वर्क के करान तो कभी किसी और कारण से. अब ये फिल्म एक बार कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से दिक्कत में क्यूंकि शूटिंग का अब भी एक महिना का स्केड्यूल बाकी है और डिले होने की वजह से फिल्म का बजट और बढ़ गया है.

देश में लगा लॉकडाउन अभी और आगे बढ़ सकता है और फिल्मों की शूटिंग जुलाई से पहले शुरू होने की कोई उम्मीद नहीं है उसके बाद भी शूटिंग की रफ़्तार नए नियमों की वजह से धीमी रहेगी. ऐसे में फिल्म का बजट अभी और भी बढेगा जिससे बजट भी बढेगा और सुनने में आया है की ये देखते हुए फिल्म की मुख्य कास्ट और निर्देशक अयान मुख़र्जी ने अपनी फीस में खुद ही कटौती करने का फैसला किया है. खबर है की धर्मा प्रोडक्शन द्वारा सभी को फीस कम करने के बदले में प्रॉफिट शेयरिंग का ऑफर दिया गया है.

बता दें की ब्रह्मास्त्र एक ट्राइलॉजी होगी जिसका पहला पार्ट हमें इस साल 4 दिसम्बर को देखने को मिल सकता है. फिल्म में रणबीर कपूर, अलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, अकिनेनी नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया, प्रतीक बब्बर, दिव्येंदु, विशाल करवाल, सौरव गुर्जर, राशि मॉल और कमियों रोल में शाहरुख़ खान भी नज़र आएँगे. फिल्म के निर्माता हैं करण जोहर, रणबीर कपूर, अयान मुख़र्जी, फॉक्स स्टूडियोज़, अपूर्वा मेहता और नामित मल्होत्रा.

End of content

No more pages to load