Bollywood News


'नहीं पता था मेडिकल स्टोर पर शराब भी बिकती है' - रकुलप्रीत

'नहीं पता था मेडिकल स्टोर पर शराब भी बिकती है' - रकुलप्रीत
इन्टरनेट की दुनिया में जितना सच नज़र आता है उससे कहीं ज्यादा आज कल झूठ नज़र आता है और क्यूँ न आये. लोगों को आज कल सच से ज्यादा झूठ और अफवाहें सुनने, देखने और फ़ॉरवार्ड करने में दिलचस्प है. भाई लॉकडाउन है अब क्या करें कुछ मजेदार मेसेज आता है तो कर देते हैं फॉरवर्ड सच है झूठ उससे क्या फर्क पड़ता है जनता को एंटरटेनमेंट से मतलब है बस. ऐसे ही एक असली विडियो मगर फेक मेसेज का शिकार हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत हो गयी.

इन्टरनेट पर बीते दिन रकुलप्रीत सिंह का एक विडियो खूब वायरल हुआ जिसमे ये दावा किया गया की वे दीपिका पदुकोण हैं और दीपिका ठेके से शराब लेकर जाते हुए देखी गयी. बाद में ये साफ़ हुआ की ये दीपिका नहीं बल्कि रकुलप्रीत सिंह हैं और वे शराब नहीं बल्कि मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर घर जा रही थी. बॉलीवुड में अपने अजीबो गरीब कमेंट्स के लिए मशहूर केआरके ने भी यही विडियो ट्वीट करके पुछा "रकुलप्रीत लॉकडाउन के वक़्त शराब खरीद रही थी?" जिसका रकुल ने ट्वीट करके करारा जवाब दिया और लिखा "ओह वाओ! मुझे नहीं पता था की मेडिकल स्टोर पर शराब भी बिकती है". देखिये -



फ़िल्मी परदे पर रकुलप्रीत हमें इस साल लक्ष्य राज आनंद की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'अटैक' में जॉन अब्राहम और और जैकलीन फ़र्नांडेज़ के साथ नज़र आएंगी. फिल्म के निर्माता हैं जयंतीलाल गड़ा, जॉन अब्राहम व अजय कपूर और ये 14 अगस्त को रिलीज़ होगी , इसके अलावा रकुल इंद्रा कुमार की आगामी कॉमेडी 'थैंक गॉड' में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखेंगी जो की अगले साल मई में रिलीज़ हो सकती है.

End of content

No more pages to load