Bollywood News


नेहा कक्कड़ बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा सर्च की गयी सिंगर!

नेहा कक्कड़ बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा सर्च की गयी सिंगर!
नेहा कक्कड़ की आवाज़ में जो जादू है उससे हम सब वाकिफ हैं और वे भारत में आज के दौर की सबसे ज्यादा मशहूर, चहेती और फॉलो की जाने वाली गायिकाओं में से एक हैं इस बात में भी कोई शक नहीं है. नेहा के नाम वैसे तो कई सुपरहिट गाने और कई रिकॉर्ड हैं और अब उनके सिंगिंग करियर में चार चाँद लगाने के लिउए एक और रिकॉर्ड शामिल हो गया है. जी हाँ, नेहा के फैन्स के लिए खुशखबरी ये है की वे अब भारत की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सुनी और सर्च की जाने वाली गायिकाओं में शुमार हो गयी हैं.

नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम पर 2019 में यूट्यूब पर दुनिया में सबसे ज्यादा देखी गयी फीमेल आर्टिस्ट्स की एक सर्वे रिपोर्ट साझा की जिसमे नेहा का नाम भी शामिल है. लेकिन बात ये नहीं है बात ये है की सूची में नेहा का नाम दुसरे स्थान पर है. जी हाँ! पहले स्थान पर हैं अमेरिकन सिंगर और रैपर कार्डी बी जिन्हें 4.8 बिलियन यानी 480 करोड़ बार सर्च किया गया और दुसरे स्थान पर हैं नेहा जिन्हें कुल 4.5 बिलियन यानी 450 करोड़ बार सर्च किया गया. देखिये -



नेहा कक्कड़ ने इस लिस्ट के मुताबिक़ दुनिया की सबसे बड़ी गायिकाओं अरियाना ग्रांडे, ग्रैमी विजेता बिली ऑयलिश, सेलीना गोमेज़, निकी मीनाज, बेकी जी जैसी ग्लोबल स्टार्स को पछाड़ कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है जो की बहुत बड़ी बात है. बता दें की नेहा के कई गानों को यूट्यूब पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज़ मिले हैं जिनमें 'मिले हो तुम हमको (916 मिलियन व्यूज)' और 'निकले करंट (652 मिलियन व्यूज) समेत और भी कई गाने शामिल हैं.

End of content

No more pages to load