Bollywood News


भंसाली की 'बैजू बावरा' में फिर साथ दिखेंगे रणबीर कपूर - दीपिका पदुकोण?

भंसाली की 'बैजू बावरा' में फिर साथ दिखेंगे रणबीर कपूर - दीपिका पदुकोण?
संजय लीला भंसाली जब भी कोई फिल्म एनाउंस करते हैं तो दर्शक दिल थाम कर उसका इंतज़ार करते हैं. पिछले साल भंसाली ने अपने एक बड़ा और महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'बैजू बावरा' का ऐलान किया था जो की इसी नाम की 1952 की फिल्म का रीमेक होगी. घोषणा से लेकर अब तक इस फिल्म में हमें कौन नज़र आएगा इसे लेकर कई नाम सामने आ चुके हैं जिनमे रणवीर सिंह, अजय देवगन, शाहरुख़ खान समेत और भी कुछ सितारे शामिल हैं लेकिन अब तक किसी के भी नाम पर मुहर नहीं लगी है.

अब इस लिस्ट में नए नाम शामिल हो बगाए हैं और नाम भी ऐसे जिन्हें सुन कर फैन्स झूम उठेंगे. एक ऑनलाइन पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक़ संजय लीला भंसाली ने अब ये फिल्म रणबीर कपूर और दीपिका पदुकोण को ऑफर की है. खबर है भंसाली रणबीर - दीपिका की जोड़ी को स्क्रीन पर लाकर जादू बिखेरना चाहते हैं हालांकि अभी तक दोनी ने फिल्म साइन नहीं की है. लेकिन अगर ऐसा हो जाए तो भंसाली के साथ रणबीर और दीपिका जुड़ना फ़िल्मी परदे पर ज़रूर कुछ जोड़ी ही लेकर आएगा.

बता दें की रणबीर इससे पहले भंसाली के साथ उनकी डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' में काम कर चुके हैं वहीँ दीपिका ने भंसाली संग 'राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में में काम किया है. इससे पहले बैजू बावरा में रणवीर - दीपिका के काम करने की भी खबर थी मगर भंसाली चौथी बार दोनों को एक फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने ये आईडिया ड्रॉप कर दिया. फिलहाल भंसाली आलिया भट्ट के साथ 'गंगुबाई काठियावाड़ी' में व्यस्त हैं जिसकी शूटिंग लॉकडाउन के बाद शुरू होगी और इसके बाद ही वे बैजू बावरा पर काम शुरू करेंगे.

End of content

No more pages to load