Bollywood News


दीपिका को आई इरफ़ान खान की याद, विडियो साझा कर कहा 'प्लीज लौट आओ'

दीपिका को आई इरफ़ान खान की याद, विडियो साझा कर कहा 'प्लीज लौट आओ'
पिछले महीने हमें बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे खो दिए इरफ़ान खान और ऋषि कपूर. दोनों के ही जाने से लाखों दिल टूट गए और बॉलीवुड में शोक की एक लम्बी लहर दौड़ गयी. इनके दोनों के ही जाने पर हर कोई बेहद दुखी था और ये दुःख अब भी है और इनकी कमी न जाने कब तक महसूस होती रहेगी. हाल ही में इरफ़ान को याद करते हुए 'पिकू' में उनकी को-स्टार रही दीपिका पदुकोण ने इरफ़ान को याद करते हुए इन्स्टाग्राम पर इरफ़ान के साथ बैडमिंटन खेलते हुए एक विडियो साझा किया.

ये विडियो फिल्म पिकू के सेट से है जहाँ इरफ़ान खान और दीपिका पदुकोण एक साथ बैडमिंटन खेलते हुए नज़र आ रहे हैं. दीपिका इरफ़ान के के जाने से बेहद दुखी हैं और अपने दिल का दरद उन्होंने इस पोस्ट की कैप्शन में बयान भी किया जहाँ उन्होंने लिखा "प्लीज वापस आ जाओ". विडियो देख कर दीपिका के फैन्स भी इमोशनल हो उठे और इरफ़ान को याद करते हुए कई भावुक कमेंट्स करने लगे. देखिये -

View this post on Instagram

please come back!💔 #irrfankhan

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on



इसके अलावा दीपिका ने इरफ़ान की याद में उनकी तस्वीर के साथ एक दिल छु लेने वाली कविता भी साझा की जिसे पढ़ कर किसी का भी दिल भर आएगा. उन्होंने लिखा -

लम्हे गुज़र गये
चेहरे बदल गये
हम थे अंजानी राहो में पल में रुला दिया
पल में हसा के फिर
रह गये हम जी राहो में थोड़ा सा पानी है रंग है
थोड़ी सी छावो है

चुभती है आँखो में धूप
ये खुली दिशाओ में और दर्द भी मीठा लगे
सब फ़ासले ये कम हुए
ख्वाबो से रस्ते सजाने तो दो
यादो को दिल में बसाने तो दो

लम्हे गुज़र गये
चेहरे बदल गये
हम थे अंजानी राहो में थोड़ी सी बेरूख़ी जाने दो
थोड़ी सी ज़िंदगी
लाखो स्वालो में ढूंधू क्या
थक गयी ये ज़मीन है

जो मिल गया ये आस्मा
तो आस्मा से मांगू क्या
ख्वाबो से रस्ते सजाने तो दो
यादो को दिल में बसाने तो दो -Piku

दीपिका पदुकोण और इरफ़ान खान ने एक साथ शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा 'पिकू' में काम किया जिसमे इरफ़ान 'राणा चौधरी' के किरदार में दिखे थे. फिल्म को कई अवार्ड मिले थे जिनमे अमिताभ व दीपिका को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड और अमिताभ के लिए बेस्ट एक्टर के राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड भी शामिल था. इरफ़ान की आखिरी फिल्म होमी अदजानिया की 'अंग्रेजी मीडियम' थी जो की 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.

End of content

No more pages to load