Bollywood News


अमिताभ ने केबीसी 12 का प्रोमो किया शेयर, इस दिन से होगा रजिस्ट्रेशन शुरू!

अमिताभ ने केबीसी 12 का प्रोमो किया शेयर, इस दिन से होगा रजिस्ट्रेशन शुरू!
सपनों की उड़ान की कोई सीमा नहीं होती और सपने देखे कर जो उन्हें पूरे करना का जुनूं रखते हैं उन्ही के सपनों को उड़ान देने वाले टीवी गेम शो का नाम है कौन बनेगा करोड़पति. हर साल लाखों करोड़ों लोग इस शो पर आ कर अपने सपनों को सच करने की कोशिश करते हैं कुछ कामयाब होते हैं तो कुछ नहीं मगर एक चीज़ जो सब कर सकते हैं वो है कोशिश और आपको फिर एक बार कोशिश करने का मौका मिलने वाला है क्यूंकि केबीसी 12 जल्द ही आने वाला है.

जी, अमिताभ बच्चन ने कुछ दिन पहले ही अपने घर पर इसके लिए प्रोमो शूट किया था जिसे अब उन्होंने इन्स्टाग्राम पर हमारे साथ साझा किया है. प्रोमो में अमिताभ कहते दिख रहे हैं की 'हर चीज़ पर ब्रेक लग सकता है मगर एक चीज़ है जिसे कभी ब्रेक नहीं लग सकता.. सपनों को..". लॉकडाउन के बीच भी सारे नियमों के ध्यान रखते हुए लोगों को एंटरटेन करने के अमिताभ के जज्बे को कई सितारे सलाम करते नज़र आये और फैन्स भी केबीसी की वापसी से काफी खुश हैं. देखिये विडियो -



बता दें की केबीसी 12 के लिए रजिस्ट्रेशन 9 मई यानी आज रात 9 बजे से शुरू होगा व ज़्यादा जानकारी के लिए आपको सोनी टीवी देखना होगा. फ़िल्मी परदे की बात करें तो अमिताभ हमें इस साल कई फिल्मों में नज़र आएँगे जिनमें शूजित सरकार की 'गुलाबो - सिताबो', नागराज मंजुले की 'झुण्ड', रूमी जाफरी की 'चेहरे' और यान मुख़र्जी की मेगा बजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' शामिल है. हालांकि इन सभी फिल्मों की रिलीज़ कोरोना वायरस व लॉकडाउन की वजह से आगे बढ़ना तय है.

End of content

No more pages to load