Bollywood News


पूनम पाण्डेय ने बॉयफ्रेंड संग लॉकडाउन में किया ऐसा काम, हुई एफ़आईआर

पूनम पाण्डेय ने बॉयफ्रेंड संग लॉकडाउन में किया ऐसा काम, हुई एफ़आईआर
इन्टरनेट और सोशल मीडिया पर अपने बेहद बोल्ड और हॉट अंदाज़ के करान अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री पूनम पाण्डेय फिर एक बार चर्चा में आ गयी हैं. लेकिन इस बार किसी हॉट तस्वीर के कारण नहीं बल्कि एक नासमझी के कारण जिसके कारण उनके खिलाफ अब मामला दर्ज हो गया है. खबर के मुताबिक़ पूनम पाण्डेय अपने बॉयफ्रेंड के साथ लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना वजह ही बाहर घूम रही थी जिस कारण मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी कार ज़ब्त कर ली है.

पूनम और उनके बॉयफ्रेंड सैम लॉकडाउन में बिना वजह के अपनी कार में घूमते हुए देखे गए. पता लगने पर मुंबई पुलिस ने उन्हें रोका और बिना कारण ही बहार निकलने पर उनके खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 188, 269 और 51(B) के तहत मामला दर्ज किया साथ ही उनकी बीएम्डब्लू कार भी ज़ब्त कर ली.

View this post on Instagram

Miami Vibes.

A post shared by Poonam Pandey (@ipoonampandey) on



पूनम अक्सर अपनी सेमी न्यूड और बोल्ड तस्वीरों के कारण चर्चा में बनी रहती हैं मगर इस बार मामला थोडा उल्टा पड़ गया है. कुछ दिन पहले ही पूनम ने बॉयफ्रेंड को मुह पर रुमाल बाँध कर किस करते हुए भी एक तस्वीर साझा की थी जिसकी काफी तारीफ भी हुई थी. हालांकि इस बार वे जो भी करना चाह रही थी वे गलत दिशा में चला गया और उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है.

End of content

No more pages to load