सैफ अली खान इस समय बॉलीवुड में डिजिटल प्लेटफार्म पर सबसे कामयाब कलाकारों में एक एक हैं. सैफ ने 'सेक्रेड गेम्स' और 'सेक्रेड गेम्स 2' में इंस्पेक्टर सरताज का दमदार किरदार निभाया और इसके लिए उन्हें हर तरफ से तारीफ और कई अवार्ड्स से भी सम्मानित किया गया. साथ ही सैफ को उनकी आगामी वेब सीरीज में देखने के लिए भी अब फैन्स बेताब है और लिस्ट में अगला नाम है अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनी 'दिल्ली' का.
दिल्ली एक आगामी पॉलिटिकल थ्रिलर वेब सीरीज है जिसका टाइटल पहले 'तांडव' था मगर सैफ को ये पसंद नहीं आया था जिसके बाद इसे बददल कर दिल्ली किया गया था. दिल्ली हमें कुछ महीनों के बाद अमेज़न प्राइम पर देखने को मिल सकती है लेकिन बात ये नहीं है. बात ये है की सुनने में आ रहा है की इस सीरीज के निर्माताओं को पहला सीजन इतना पसंद आया है की उन्होंने इसके रिलीज़ होने से पहले ही इसे दूसरे सीज़न के लिए रीन्यू कर दिया है. अब अगर ये सच है तो इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है की ये वेब सीरीज़ काफी दमदार होगी.
बता दें की अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनी दिल्ली की स्टारकास्ट भी बेहद ज़बरदस्त है. सैफ अली खान के साथ इसमें हमें डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, मोहम्मद ज़ीशान अयूब, सरह जेन डियाज़ और अमायरा दस्तूर भी नज़र आएँगे. ख़बरों की मानी जाए तो दिल्ली का पहला सीजन आपको अक्टूबर में अमेज़न प्राइम पर देखने को मिल सकता है. वहीँ फ़िल्मी परदे पर मुकेश छाबड़ा की 'दिल बेचारा' में और वरुण शर्मा की 'बंटी और बबली 2' में नज़र आएँगे.
सैफ अली खान की वेब सीरीज़ 'दिल्ली' का सीज़न 2 रिलीज़ से पहले ही कन्फर्म?
Tuesday, May 12, 2020 15:54 IST


