Bollywood News


प्रियंका चोपड़ा निकली दो महीने बाद घर से बाहर, ऐसे नज़र आई

प्रियंका चोपड़ा निकली दो महीने बाद घर से बाहर, ऐसे नज़र आई
दुनिया के ज्यादातर देशों में कोरोना वायरस म्हारी के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है और जहाँ नहीं भी लगा है वहां लोग एहतियात बरतते हुए खुद को घर पे सेल्फ कवारेनटीन कर रहे हैं. आम से लेकर ख़ास तक हर शख्स की ज़िन्दगी फिलहाल ऐसे ही बीत रही है और लोग बाहरी दुनिया को देखने के लिए तरस रहे हैं जिनमें हमारे फ़िल्मी सितारे भी शामिल हैं. हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी 2 महीने के बाद अपने घर से आखिरकार बाहर निकली और अपनी एक झलक इन्स्टाग्राम के ज़रिये फैन्स के साथ साझा की.

प्रियंका अपनी तस्वीर में एक ब्लैक एंड वाइट मास्क पहने हुए दिखाई दे रही हैं जिसमे सिर्फ उनकी आँखें नज़र आ रही हैं. जितनी खूबसूरत प्रियंका की ये तस्वीर है उतनी ही खूबसूरत इस तस्वीर की कैप्शन भी है जिसमे प्रियंका ने लिखा "आँखें कभी शांत नहीं रहती #FirstDayOutIn2Months". देखिये -



प्रियंका की आगामी फिल्म है नेटफ्लिक्स की सुपर हीरो प्रोजेक्ट 'वी कैन बे हीरोज़'. रॉबर्ट रोड्रिग्ज़ के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रियंका क्रिस्चियन स्लेटर और याया गोस्सेलिन के साथ नज़र आएंगी. इसके साथ ही वे लाना वाचोसकी के निर्देशन में बन रही मैट्रिक्स फिल्म फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म मैट्रिक्स 4 में भी कियानु रीव्स, कैरी-एन मौस, जाडा पिंकेट व लैम्बर्ट विल्सन संग नज़र आएंगी जो की अगले साल 21 मई को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load