Bollywood News


सनी लियोनि पहुंची परिवार संग अमेरिका, कहा यहाँ ज्यादा सेफ रहेंगे

सनी लियोनि पहुंची परिवार संग अमेरिका, कहा यहाँ ज्यादा सेफ रहेंगे
भारत में फिलहाल कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए 17 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है और इसके और आगे बढ़ने की भी संभावना है. हर व्यक्ति इस समय खुद को और अपने परिवार को इस महामारी से बचाने के लिए हर ज़रूरी कदम उठाने को तैयार है और ऐसा ही एक कदम सनी लियोनि ने भी उठाया है. सनी अपने पति और बच्चों के साथ अब अमेरिका पहुँच गयी है जिसकी जानकारी उन्होंने इन्स्टाग्राम के ज़रिये फैन्स से साझा की.

सनी ने अपने तीनो बच्चों के साथ अपने लोस एंजेलेस स्थित घर से इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की और लिखा "सभी मॉम्स को हैपी मदर्स डे। जब आपकी जिंदगी में बच्चे आ जाते हैं तो आप अपनी प्राथमिकताओं को पीछे छोड़कर उनके बारे में सोचते हैं। डेनियल वेबर और मैं अपने बच्चों को वहां लेकर आए हैं जहां हमें लगता है कि इस अदृश्य जानलेवा कोरोना वायरस से हम ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। घर से दूर लॉस एंजेलिस में हमारा ये सीक्रेट गार्डन। मुझे पता है कि मेरी मां भी मुझसे यही चाहतीं। आपकी याद आती है मॉम। हैप्पी मदर्स डे!". देखिये -



बता दें की सनी लियोनि और उनके पति डेनियल वेबर के तीन बच्चे हैं, निशा, अशर और नोआह. साल 2017 में डेनियल और सनी ने मुंबई के लातूर से निशा को गोद लिया था वहीँ अशर व नोआह दोनों ही सरोगेसी के आध्याम से जन्मे थे. फ़िल्मी परदे पर सनी हमें इस साल तमिल फिल्म 'वीरमादेवी', मलयालम फिल्म रंगीला और हिंदी क तेलुगु में बन रही कोका कोला में नज़र आएंगी.

End of content

No more pages to load