Bollywood News


ऋषि कपूर की तेरहवीं पर रणबीर कपूर व आलिया भट्ट संग दिखे ये सितारे

ऋषि कपूर की तेरहवीं पर रणबीर कपूर व आलिया भट्ट संग दिखे ये सितारे
30 अप्रैल को दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए और अपने साथ - साथ एक युग का भी अंत कर गए. ऋषि कपूर पिछले 2 साल से अधिक समय से कैंसर से लड़ रहे थे और पिछले साल ही करीब 11 महीने तक न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवाने के बाद वे भारत लौटे थे. उन्होंने वापस काम करना भी शुरू कर दिया था मगर तबियत ने साथ नहीं दिया और आखिर वे कैंसर से जंग हार के सब को अलविदा कह गए.

बीते कल कपूर निवास पर ऋषि कपूर की तेरहवीं हुई जहाँ ऋषि की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी और इस मौके पर ऋषि के परिवार संग बॉलीवुड से उनके कुछ करीबी लोग भी उयाहन नज़र आये. रणबीर कपूर के साथ अलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, आदर जैन, अरमान जैन, रीमा जैन, अनीशा मल्होत्रा, रंधीर कपूर, बबीता, श्वेता बच्चन नंदा व उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा भी इस दौरान मौजूद रहे.

पिछले काफी समय से रणबीर कपूर और अलिया भट्ट की शादी की चर्चा चल रही थी तो ऋषि कपूर की भी इच्छा थी की वे रणबीर का घर बस्ता हुआ देख कर जाएं लेकिन शायद किस्मत को ये मंज़ूर नहीं था. एक इंटरव्यू में ऋषि ने ये इच्छा भी ज़ाहिर की थी वे रणबीर की शादी देखने और अपने पोते-पोतियों के साथ खेलना चाहते हैं. खबर ये भी थी की रणबीर और अलिया इस साल नवम्बर में शादी करने वाले हैं मगर कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण अब ये संभव होता नहीं नज़र आ रहा.'

End of content

No more pages to load