Bollywood News


अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत घर से ही करेंगे अपनी अगली फिल्म की डबिंग

अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत घर से ही करेंगे अपनी अगली फिल्म की डबिंग
लॉकडाउन और कोरोना वायरस की महामारी दोनों ने मिल कर सब कुछ थाम के रख दिया है. इस रुकावट का शिकार बॉलीवुड भी बुरी तरह हुआ है जहाँ सिनेमाघर बंद होने से फिल्मों को रिलीज़ तो रुकी है साथ ही जिनकी शूटिंग जारी थी उनकी शूटिंग पर भी ब्रेक लग गया. तो ऐसी फ़िल्में जिनकी शूटिंग लगभग पूरी है या थोड़ी सी ही बाकी है उनके निर्माता अब किसी तरह बचा हुआ काम पूरे करने में लगे हुए हैं जिनमें अर्जुन कपूर और रकुल्प्रीत की आगामी फिल्म भी शामिल है.

जी, अर्जुन और रकुल्प्रीत की आगामी फिल्म जिसका टाइटल संभवतः 'चले चलो' है उसकी 90 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट प्रोडक्शन वर्क शुरू होने जा रहा है. निर्माताओं का मनना है की जितनी शूटिंग हुई उतने हिस्से की डबिंग लॉकडाउन में पूरी कर ली जाए तो इससे आगे चल कर काफी समय की बचत हो जाएगी इसलिए अर्जुन और रकुल दोनों अपने घरों से हैंगआउट एप के ज़रिये ही फिल्म की डबिंग करेंगे और इसके लिए उन्हें सारा इंतज़ाम घर पर ही करके दिया जाएगा.

बता दें की इस फिल्म का टाइटल अब तक फाइनल नहीं हो पाया है हालांकि फिल्म की टीम के कुछ सदस्यों का ये सुझाव था की इसका टाइटल 'चले चलो' हो सकता है. फिलहाल इसे प्रोडक्शन नंबर 27 कह कर ही बुलाया जा रहा है. इसका निर्देशन निखिल अडवाणी की असिस्टेंट काश्वी नायर ने किया है और इसके निर्माता हैं जॉन अब्राहम व निखिल अडवाणी.

इसके अलावा अर्जुन हमें परिणीती चोपड़ा संग दिबाकर बैनर्जी की डार्क-कॉमेडी 'संदीप और पिंकी फरार में दिखेंगे जो लॉकडाउन की वजह से डिजिटली भी रिलीज़ हो सकती है. वहीँ रकुलप्रीत की आगामी फिल्म है लक्ष्य राज आनंद के निर्देशन में बन रही एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'अटैक' जिसमे वे जॉन अब्राहम व जैकलिन फ़र्नांडेज़ संग दिखेंगी. अटैक की रिलीज़ डेट फिलहाल 14 अगस्त 2020 है.

End of content

No more pages to load