Bollywood News


शाहरुख़ ने कोरोना वारियर्स की मदद करने के लिए की अपील, फैन्स ने जमकर की तारीफ!

शाहरुख़ ने कोरोना वारियर्स की मदद करने के लिए की अपील, फैन्स ने जमकर की तारीफ!
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान जितने बड़े स्टार हैं उतना ही बड़ा उनका दिल भी है. कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए कई बॉलीवुड सितारे मदद के लिए आगे आ चुके हैं जिनमे शाहरुख़ खान भी शामिल हैं. बादशाह खान ने अब तक कोरोना से लड़ने और कोरोना से लड़ने वाले वारियर्स की मदद के लिए कई कदम उठाये हैं और हज़ारों पीपीइ किट्स का भी प्रबंधन कर चुके हैं. इसके अलावा शाहरुख़ खान का एनजीओ मीर फाउंडेशन भी इस गंभीर स्थिति में लोगों की मदद के काम कर रहा है और अब शाहरुख़ ने आगे आ कर इस महामारी से निपटने के लिए लोगों से खुद मदद करने की अपील की है.

शाहरुख़ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक विडियो साझा किया है जिसमे वे कोरोना वायरस से लड़ रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद के लिए अपील करते दिख रहे हैं. वे कहते हैं "आइए मिलकर कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ रहे बहादुर स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सा टीमों के लिए सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट्स) के लिए योगदान करके उनका समर्थन करते हैं. थोड़ी सी मदद एक बड़ा काम कर सकती है.". देखिये -



बता दें की वैसे शाहरुख़ खान या उनकी ये संस्था कभी किसी डोनेशन की मांग नहीं करती है मगर इस बार हालात कुछ ऐसे में की लोगों के योगदान का योगदान मिलने से मदद करने का काम और भी आसान हो सकता है. शाहरुख़ इससे पहले भी अपने चैरिटी वर्क के लिए चर्चा में रह चुके हैं हालांकि वे कभी भी अपने द्वारा किये गए दान का खुलासा नहीं करते. किंग खान और पत्नी गौरी खान ने इससे पहले अपने घर मन्नत के पीछे की ऑफिस बिल्डिंग भी कोरोना वारियर्स के लिए खोल कर उनकी मदद की थी.

End of content

No more pages to load