Bollywood News


पायल राजपूत की शॉर्ट फिल्म 'ए राइटर' आज होगी रिलीज़, जारी हुआ पोस्टर!

पायल राजपूत आज के दौर की सबसे हॉट इंटरनेट सेंसेशन्स में से एक हैं जिनकी हर एक अदा के उनके फैन्स दीवाने हैं। पायल ने 2017 में हिट पंजाबी फिल्म 'चन्ना मेरेया' से सिंगर/ एक्टर निंजा के साथ फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था और इसके बाद से वे कई सफल हिंदी, पंजाबी और तेलुगु फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। पायल 2019 की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'आरडीएक्स लव' से सनसनी बन गयी जिसने उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक बना दिया और जल्द ही उनकी एक और फिल्म आपको देखने को मिलने वाली है।

जी हाँ, कोरोनावायरस महामारी ने मनोरंजन उद्योग की गति को रोक के रख दिया है लेकिन पायल ने अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए इस अराजकता में भी एक रास्ता खोज लिया है। उन्होंने हाल ही में अपनी आगामी शॉर्ट फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर साझा किया जिसका टाइटल है 'ए राइटर'. पोस्टर में पायल अपने चेहरे के पर काफी गहन एक्सप्रेशन लिए नज़र आ रही हैं। देखिये -



दिलचस्प बात यह है कि इस शॉर्ट फिल्म को केवल एक दिन में पूरी तरह से शूट किया गया है। पायल द्वारा अपने प्रशंसकों को समर्पित यह फिल्म सौरभ ढींगरा द्वारा निर्देशित है और आज शाम 5 बजे रिलीज होगी। फ़िल्मी मोर्चे पर पायल इस साल हमें के.एस. अधियमन की तमिल हॉरर - थ्रिलर फिल्म 'एंजेल' में उदयनीधि स्टालिन और आनंदी के साथ दिखेंगी

End of content

No more pages to load