Bollywood News


नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी न माँगा तलाक, व्हाट्सएप पर भेजा नोटिस!

पिछले कुछ दिनों से नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बी-टाउन में काफी चर्चा में हैं। चाहे वह उनकी आगामी डिजिटल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'घूमकेतु' हो या फिर हाल ही में मुजफ्फरनगर में उनके घर पर उनके और उनके परिवार के मुंबई से लौटने के बाद खुद को कवारेनटीन करना हो। अब नवाज़ फिर एक बार फिर सुर्खियां में आ गए हैं और इस बार उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के कारण जिन्होंने नवाज़ से तलाक के लिए अर्जी दे दी है।

जी हाँ, 11 साल तक नवाजुद्दीन से शादी करने वाली आलिया ने काफी चौंकाने वाले तरीके से अब तलाक के लिए अर्जी दायर की है और तो और कानूनी नोटिस भेजकर उनसे मेंटेनेंस की मांग भी की है। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया के वकील ने खुलासा किया है कि उसने पहले ही 7 मई को नोटिस भेज दिया था, लेकिन मौजूदा हालात देखते हुए उन्होंने 13 मई को नवाज को अलग से एक और नोटिस भेजा। कथित तौर पर, आलिया ने नवाज को ये नोटिस व्हाट्सएप पर भेजा है।

बता दें की नवाजुद्दीन सिद्दिकी और आलिया ने 2009 में शादी की और 11 साल की इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं। नवाज की तरफ से अब तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और आलिया के वकील के मुताबिक़ अगर नवाज़ अगले 15 दिन में नोटिस का जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नवाजुद्दीन मुजफ्फरनगर में अपने घर में 14 दिनों के लिए कवारेनटीन हैं।

इस बारे में बात करते हुए नवाज़ ने ट्वीट किया था "हाल ही में हुए मेरी छोटी बहन के निधन से, मेरी माँ, जो 71 साल की है, उन्हें दो बार दौरा पड़ा। हमने राज्य सरकार द्वारा दिए गए सभी दिशानिर्देशों का पालन किया और हमारे गृहनगर बुढाना में आ गए हैं जहाँ झुड को कवारेनटीन किया है। कृपया घर पर रहें, सुरक्षित रहें।". वर्क फ्रंट पर नवाज़ हमें 22 मई को ज़ी 5 पर रिलीज़ होने जा रही कॉमेडी फिल्म 'घूमकेतु' में नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load