Bollywood News


अजय देवगन ने 'रेड 2' की कन्फर्म, सौरभ शुक्ला ने साझा की खबर

अजय देवगन ने 'रेड 2'  की कन्फर्म, सौरभ शुक्ला ने साझा की खबर
अजय देवगन व इलियाना डी क्रूज़ की साल 2018 में रिलीज़ हुई क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'रेड' उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. अजय के फैन्स को फिल्म बेहद पसंद आई थी और हर बार की तरह एक निडर व इमानदार आईआरएस ऑफिसर अमे पटनायक के किरदार में अजय ने अपने लिए झूब तारीफ भी बटोरी थी. तबसे ही इस फिल्म का सीक्वल बनाने की डिमांड जारी थी जो की अब पूरी हो चुकी है.

जी हाँ, रेड 2 पर आधिकारिक तौर पर मुहर लग चुकी है और जल्द ही हमें ये फिल्म देखने को मिल सकती है. रेड में मुख्य विलन रामेश्वर सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर सौरभ शुक्ला ने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की और लिखा "अजय देवगन जी ने रेड 2 कन्फर्म कर दी है". सौरभ की पोस्ट से अजय के लाखों चाहनेवाले काफी खुश हैं जो की अब दिल थाम कर फिर एक बार अजय को अमे पटनायक के किरदार में देखने के लिए उत्सुक हैं.

हालांकि ये फिल्म रेड का सीधा सीक्वल होगी या फिर रिबूट इस बात की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. बता दें की फ़िल्मी परदे पर अजय की आगामी फिल्म है अभिषेक दुधैय्या के निर्देहन में बन रही 'भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया" जिसमे वे संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, एमी विर्क, नोरा फतेही, प्रणिता सुभाष भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. इसके निर्माता हैं भूषण कुमार, गिन्नी खनुजा, वजीर सिंह, अभिषेक दुधैय्या और कुमार मंगत पाठक. भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया 14 अगस्त को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load