Bollywood News


सोनू सूद से प्रवासी मजदूरों ने मांगी मदद, एक्टर ने कहा 'नंबर भेजो'

सोनू सूद से प्रवासी मजदूरों ने मांगी मदद, एक्टर ने कहा 'नंबर भेजो'
कोरोना वायरस जमकर देश में अपना कहर बरसा रहा है और सबसे ज्यादा अगर कोई इस महामारी से पीड़ित है तो वे हैं देश की ईंट से ईंट जोड़ने वाले दिहाड़ी मजदूर. वैसे तो हर कोई तकलीफ में है लेकिन कम से कम हम अपने घरों में तो हैं वहीँ लाखों मजदूर अब भी अपने घर जाने के लिए तरस रहे हैं जिनकी मदद के लिए सरकार के साथ ही बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी आगे आये हैं.

सोनू बीते दिनों में बसों के ज़रिये सैंकड़ों प्रवासी मजदूरों को कर्नाटक, तेलंगाना सहित उत्तर प्रदेश और बिहार भी उनके घर भेज चुके हैं. ये खबर सब जगह वायरल हुई थी और शायद इसीलिए मदद की पुकार लगाते एक ऐसे ही शख्स ने सोशल मीडिया के ज़रिये सोनू सूद से मदद मांगी. एन मंतु नाम, के इस शख्स ने ट्वीट कर सोनू से कहा "भाई हमलोग 16 दीन से पुलिस चौकी का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हम लोग का काम नहीं हो रहा हम लोग धारावी में रहते हैं बिहार जाना है".

इसके जवाब में सोनू ने ट्वीट कर रिप्लाई किया और लिखा "भाई चक्कर लगाना बंद करो और रिलैक्स करो. दो दिन में बिहार में अपने घर का पानी पियोगे, डिटेल्स भेजो". देखिये ट्वीट -



बता दें की इससे पहले भी सोनू सूद 2 अलग - अलग बैच में सैंकड़ों प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का इंतज़ाम कर चुके हैं. साथ ही उन्होंने मुंबई स्थित अपना होटल बी ज़रूरतमंद लोगों के लिए खोला था. फ़िल्मी परदे पर सोनू हमें इस साल चंद्रप्रकाश द्विवेदी की ऐतिहासिक फिल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर संग दिखेंगे. ये फिल्म इस दिवाली रिलीज़ होनी थी मगर अब इसका आगे बढ़ना तय है.

End of content

No more pages to load