Bollywood News


बंगाल में आये अम्फान तूफ़ान पर करीना कपूर ने जताया दुःख, कही ये बात

बंगाल में आये अम्फान तूफ़ान पर करीना कपूर ने जताया दुःख, कही ये बात
देश पहले से ही कोरोना वायरस जैसे महामारी और उसके कारण लगे लॉकडाउन से ग्रस्त है और ऐसे में बंगाल में आये अम्फान तूफ़ान ने जो तबाही मचाई है उसने सभी को झकझोर के रख दिया है. पूर्वी भारत और खासकर बंगाल में आये इस तूफ़ान द्वारा हुए नुक्सान और लोगों की तकलीफ देख कर हर इंसान का दिल पिघल रहा है जिनमे बॉलीवुड सितारे बी शामिल हैं.

कई सितारे इस त्रासदी पर दुःख जता कर मदद का हाथ भी आगे बढ़ा चुके हैं जिनमे अब करीना कपूर खान भी शामिल हो गयी हैं. करीना ने इन्स्टाग्राम पर इस तूफ़ान द्वारा मचाई तबाही और लोगों का दर्द बयान करती कुछ दुखद तसवीरें साझा की और लिखा 'हम सभी को सोचने की ज़रुरत है'. हम सभी फिलहाल घर पर बैठ कर छोटी - मोटी चीज़ों के कारण परेशान हैं लेकिन इन लोगों की तकलीफ के आगे हमारी तकलीफ कुछ भी नहीं है. देखिये -



फ़िल्मी परदे पर करीना इस साल हमें इरफ़ान खान संग 'ज्न्ग्रेज़ी मीडियम' में नज़र आई थी. करीना अब अद्वैत चन्दन की लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ नज़र आएंगी. साथ ही फिल्म में मोना सिंह, विजय सेतुपति और योगी बाबु भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. लाल सिंह चड्ढा के निर्माता हैं आमिर खान व किरण राव व ये इस साल 25 दिसम्बर को रिलीज़ होनी थी मगर कोरोना वायरस के कारण अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है.

End of content

No more pages to load