Bollywood News


अम्फान तूफ़ान पर बोले शाहरुख़ खान, कहा 'मेरी दुआएं आपके साथ हैं'

अम्फान तूफ़ान पर बोले शाहरुख़ खान, कहा 'मेरी दुआएं आपके साथ हैं'
बंगाल कोरोना वायरस महामारी के बीच आये अम्फान चक्रवाती तूफ़ान को ज़ख्म पर नमक रगड़ना ही कह सकते हैं. देश भर में लोग वैसे ही लॉकडाउन के कारण कई तकलीफों से जूझ रहे थे और अब ये तकलीफें और बढ़ गयी हैं. सरकार लोगों की मदद करने में लगी हुई है और साथ ही हर कोई इससे प्रभावित हुए परिवारों के लिए दुआ भी मांग रहा है जिनमे बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान भी शामिल हैं.

जी, शाहरुख़ खान जो की वेस्ट बंगाल के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं उन्होंने भी इस तूफान के कारण हुई तबाही और लोगों की तकलीफ को महसूस करते हुए अपने दिल का हाल बयान किया और लोगों की सलामती की दुआ की. उन्होंने ट्वीट करके लिखा "बंगाल व ओडिशा में चक्रवात अम्फान की तबाही से प्रभावित हुए लोगों के लिए मेरी प्रार्थना, सांत्वना और प्यार. इस खबर ने मुझे बहुत बहुत खालीपन महसूस करवाया है. उनमें से हर कोई मेरा अपना है मेरे परिवार की तरह है. हमें इस परीक्षा की घड़ी में मज़बूत रहना चाहिए जब तक हम फिर से एक साथ मुस्कुरा न सकें". देखिये ट्वीट -



बता दें की अम्फान तूफ़ान के कारण ने बुधवार को बंगाल और ओड़िसा में भारी बारिश व 155 से 185 किलोमीटर की रफ्तीर से चली तेज़ हवाओं ने भारी तबाही मचाई है. अब तक इस तूफ़ान से हुए नुक्सान से करीब 80 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

End of content

No more pages to load