Bollywood News


अक्षय कुमार ने कोरोना महामारी के बीच फिर शुरू की शूटिंग, देखिये तसवीर

अक्षय कुमार ने कोरोना महामारी के बीच फिर शुरू की शूटिंग, देखिये तसवीर
कोरोना वायरस महामारी के कारण हर कोई अपने - अपने घरों में दुबक कर बैठा है और ज़्यादातर सेक्टरों में काम पूरी क्षमता के साथ नहीं हो पा रहा है. मगर फिल्म इंडस्ट्री में काम पूरी तरह से ठप पड़ा है जिसके कारण लाखों लोगों का रोज़गार रुका है और इसीलिए अब इंडस्ट्री भी धीरे - धीरे सभी तरह की एहतियात बरतते हुए पटरी पर लौटना चाहती है जिसकी शुरुआत खिलाड़ी कुमार ने कर दी है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की कुछ तसवीरें सामने आई हैं जिनमें वे निर्देशक आर बाल्की के साथ शूटिंग करते हुए देखे जा सकते हैं. खबर है की दोनों केंद्र सरकार की एक कोरोना अवेयरनेस एड फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और काम शुरू करने से पहले हर तरह की इजाज़त लि गयीव हर प्रकार की सावधानी भी बरती गयी. इस एड फिल्म में अक्षय के साथ करण जोहर, मनीष मल्होत्रा, विशाल ददलानी, शेखर रावजियानी और विराट कोहली भी नज़र आएँगे. देखिये तसवीरें -



बता दें की अक्षय कोरोना संक्रमण की शुरुआत से ही लोगों की मदद करने और उन्हें जागरूक करने के हर काम में साथ देते आये हैं. कोरोना वायरस से लड़ने और राहात कार्य के लिए अक्षय ने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का दान भी किया है जो की अब तक किसी भी फ़िल्मी सितारे द्वारा दान की गयी सबसे बड़ी रकम है.

वहीँ फ़िल्मी परदे पर अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' 24 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी जो की कोरोना वायरस के कारण आगे बढ़ा दि गयी. रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय 10 साल के बाद कैटरिना कैफ के साथ नज़र आएँगे और साथ ही अजय देवगन व रणवीर भी 'सिंघम' और 'सिम्बा' के किरदारों में केमियो रोल में दिखेंगे. हालात सामान्य होने पर फिल्म की नई रिलीज़ डेट घोषित हो सकती है.

End of content

No more pages to load