Bollywood News


ब्रेकिंग: करण जोहर के हाउस स्टाफ के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव!

ब्रेकिंग: करण जोहर के हाउस स्टाफ के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव!
कोरोना वायरस की जड़ें देश में तेज़ी से फैलती जा रही हैं और ज़मीन से लेकर आसमान तक कोई भी कोरोना वायरस से सुरक्षित नहीं है. कुछ दिन पहले ही खबर आई थी की बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर के घर पर काम करने वाला एक शख्स कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया था और अब इस खतरनाक वायरस ने कारन जोहर के घर पे भी दस्तक डे दि है.

जी हाँ, हाल ही में खबर आई है की करण जोहर के हाउस स्टाफ के दो सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इस बात की जानकारी खुद करण जोहर ने ट्वीट करके दी. उन्होंने लिखा "मैं आपको ये बताना चाहता हूँ की हमारे हाउस स्टाफ के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जैसे ही इस बात का पता चला उन्हने हमारी बिल्डिंग के एक हिस्से में कवारेनटीन कर दिया गया. बीएमसी को सूचित किया गया और पूरी बिल्डिंग को नियमानुसार सैनिटाइज़ किया गया".

आगे करण ने लिखा की वे और उनका बाकी स्टाफ सुरक्षित हैं और अब तक उनमें कोई लक्षण नहीं नज़र आये हैं. सभी ने टेस्ट भी करवाया है जो की नेगेटिव आया है मगर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है और सभी अधिकारियों द्वारा बताये गए नियमों का पालन कर रहे हैं. साथ ही करण ने ये भी लिखा की वे ये सुनिश्चित करेंगे की दोनों संक्रमित लोगों को बेहतर ट्रीटमेंट और सिविधाएं मिले और वे उम्मीद करते हैं की वे जल्द ठीक हो जाएँगे.



बता दें की की ये बॉलीवुड में कोरोना वायरस का पहला या दूसरा मामला नहीं है. इस पहले सिंगर कनिका कपूर, प्रोड्यूसर करीम मोरानी और हाल ही में एक्टर किरण कुमार भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. अब तक भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 145000 से ज्यादा पहुँच गयी है. इनमे से 60000 से ज्यादा ठीक हो चुके हैं तो वहीँ 4167 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

End of content

No more pages to load