Bollywood News


सोनू सूद ने श्रमिकों के लिए जारी किये हेल्पलाइन नंबर, कहा मदद ज़रूर करेंगे

सोनू सूद ने श्रमिकों के लिए जारी किये हेल्पलाइन नंबर, कहा मदद ज़रूर करेंगे
कोरोनावायरस की महामारी को रोकने के लिए देश में लगे लॉकडाउन से अगर किसी को सबसे ज्यादा नुक्सान हुआ है तो वे है दिहाड़ी मजदूर और घर चलाने के लिए दूसरे राज्यों में जा कर काम करने वाले श्रमिक. हजारों - लाखों श्रमिक इस समय भी देश के अलग - अलग राज्यों में अपने घर जाने का इंतज़ार कर रहे हैं. ऐसे में इनकी मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लगातार जो कर सकते हैं वो कर रहे हैं और अब उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है.

सोनू न हाल ही में इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की जिसमे उन्होंने ये हेल्पलाइन नंबर्स जारी करते हुए लिखा "नमस्कार! मैं आपका दोस्त सोनू सूद बोल रहा हूं। मेरे प्यार श्रमिक भाइयों और बहनों। अगर आप मुंबई में हैं और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें -18001213711 या अपना और पता वॉट्सएप करें। नंबर है- 9321472118। साथ ही यह भी बताएं कि आप कितने लोग हैं और अभी कहां पर हैं और आपको कहां जाना है। मै और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे। हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।". देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

घर चलें❣️

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on



इससे पहले भी सोनू ज़रूरत मंदों की मदद के लिए अपना मुंबई स्थित होटल खोल चुके हैं साथ ही सिंक्दों मजदूरों को तेलंगाना, ओड़िसा, उत्तर व बिहार अपने - अपने घर भी भेज चुके हैं. सोनू के इस कदम और दरियादिली के लिए उनकी हर तरफ जैम कर तारीफ हो रही है और फैन्स उन्हें रियल लाइफ हीरो कह रहे हैं.

फ़िल्मी परदे पर सोनू सूद हमें इस साल चंद्रप्रकाश द्विवेदी की ऐतिहासिक फिल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ नज़र आएँगे. आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ होनी थी मगर हालात देखते हुए फिलहाल ये संभव नज़र नहीं आता है.

End of content

No more pages to load