Bollywood News


क्रिसमस पर आमिर की लाल सिंह चड्ढा की जगह लेगी सलमान की राधे?

क्रिसमस पर आमिर की लाल सिंह चड्ढा की जगह लेगी सलमान की राधे?
फिल्म इंडस्ट्री में फिलहाल हर प्रकार अफवाहें सुनने और सुनाने को मिल रही हैं. कोरोना वायरस के कारण जो लॉकडाउन लगा है उससे बॉलीवुड की रफ़्तार थम के ररह गयी है और बड़ी - बड़ी फिल्मों की रिलीज़ और शूटिंग का काम रुका हुआ है. इन्ही में से एक फिल्म भाईजान सलमान खान की राधे जो की 22 मई को ईद वीकेंड पर रिलीज़ होनी थी मगर लॉकडाउन के कारण ये हो नहीं पाया.

अभी राधे का कुछ पोस्ट प्रोडक्शन काम बाकी है जो की पूरा करना है उसके बाद ही अगर सिनेमाघर खुलते हैं तो फिल्म को रिलीज़ करने के बारे में सोचा जा सकता है. एस एमें अगले 3 महीने तो ऐसा होना मुश्किल है. कुछ दिन पहले खबर आई थी सलमान की ये फिल्म अब दिवाली पर अक्षय की सूर्यवंशी के साथ रिलीज़ होगी लेकिन उस सूरत में भी दोनों ही फिल्मों को नुक्सान होना तय है और इसीलिए अब इस मामले में एक नयी बात सामने आ रही है.

बॉलीवुड के गलियारों से हाल ही में ये खबर सामने आ रही है की की सलमान की 'राधे' के निर्माता अब इस फिल्म को दिवाली नहीं बल्कि क्रिसमस पर रिलीज़ करने पर विचार कर रहे हैं. लोच्क्दोवं के कारण आमिर की लाल सिंह चड्ढा अब अगले साल रिलीज़ होगी जिसका मतलब है की क्रिसमस वीकेंड अब फ्री है और सलमान इसका फायदा उठा सकते हैं. अब देखना यह की इस बात में कितनी सच्चाई है कितनी नहीं.

बता दें की प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में दिखेंगी. साथ ही रणदीप हूडा, जैकी श्रॉफ, भरत, गौतम गुलाटी, ज़रीना वाहब, नर्रा श्रीनिवास, गोविन्द नामदेव, अर्जुन कानूनगो और एक आइटम सॉन्ग में जैकलीन फेर्नानडेज़ भी नज़र आएंगी. इसके बाद सलमान फरहाद समजी के निर्देशन में बन रही कभी ईद कभी दिवाली में भी दिखेंगे जो अगले साल रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load