Bollywood News


दीपिका ने साझा की फैमिली ग्रुप चैट, रणवीर की हो रही तारीफ

दीपिका ने साझा की फैमिली ग्रुप चैट, रणवीर की हो रही तारीफ
दीपिका पदुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक है जिनके फैन्स बुरी तरह से दीवाने हैं. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जीवन से जुड़े ख़ास पलों को फैन्स से साझा भी करते ही रहते हैं और अब दीपिका ने अपने चाहनेवालों को अपने पारिवारिक व्हाटसैप ग्रुप में किस तरह की चैट होती है इससे भी रूबरू करवाया है.

लेकिन बात ये नहीं है, बात ये है हर समय एनर्जी से भरे रहने वाले दीपिका के पतिदेव रणवीर सिंह इस फैमिली ग्रुप में भी सबसे ज्यादा एक्टिव हैं. दीपिका ने इन्स्टाग्राम पर हाल ही में फैमिली चैट का एक स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमे रणवीर द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू की दीपिका की दीपिका के माता - पिता और रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी तारीफ करते और रणवीर को फीडबेक देते दिख रहे हैं. दीपिका ने ये पोस्ट करते हहुए लिखा "जब भी परिवार में किसी के लिए कोई बड़ा दिन होता है तब ऐसे ही हर सब मिल-जुल कर उसका साथ देते है. जैसे हाल ही में रणवीर द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू की सबने सराहना की". देखिये पोस्ट -



फ़िल्मी परदे पर फैन्स रणवीर और दीपिका को शादी के बाद पहली बार कबीर खान की '83' में देखने के लिए बेताब थे मगर 10 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली ये फिल्म लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ गयी. हालात सामान्य होने और सिनेमाघर खुलने के बाद ही अब इसकी नयी रिलीज़ डेट का ऐलान किया जाएगा. '83' एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है जो की 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है.

End of content

No more pages to load