Bollywood News


एली अवराम बनी बीटरूट गर्ल, वायरल हो रही है तस्वीर!

एली अवराम बनी बीटरूट गर्ल, वायरल हो रही है तस्वीर!
इस साल की शुरुआत में मोहित सूरी की 'मलंग' में दमदार परफॉरमेंस से फैन्स का दिल जीतने वाली अभिनेत्री एली अवराम सोशल मीडिया पर अपने हॉट और क्यूट अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं. एली फैन्स के साथ कभी अपने बेहद सेक्सी तो कभी अपने बेहद अजीब-गरीब पल भी साझा करने में नहीं हिचकती हैं और हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर कुछ ऐसा ही शेयर किया.

दरअसल बीटरूट यानी चुकंदर को स्किन के लिए काफी अच्छा माना गया है जिसके कारण बहुत से लोग इसका जूस पीते हैं और कई बार उसे चेहरे पर भी लगाते हैं. मगर एली ने इस काम को अगले लेवल पर ले जाते हुए सिर्फ चेहरे ही नहीं बल्कि अपने पूरे शरीर पर ही बीटरूट का जूस लगा लिया और अपनी तस्वीरें इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की. देखिये -



फ़िल्मी परदे पर एली हमें जल्द ही हार्दिक मेहता की हॉरर - कॉमेडी फिल्म 'रूही अफ्ज़ाना' जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ नज़र आएंगी. फिल्म के निर्माता हैं दिनेश विजन व म्रिग्दीप सिंह लाम्बा और ये 5 जून को रिलीज़ होनी थी मगर फिलहाल ऐसा होता नही दिख रहा. कुछ समय पहले इस फिल्म के भी ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ होने की बातें सामने आई थी मगर उनकी पुष्टि नहीं हो पायी थी.

End of content

No more pages to load