Bollywood News


'सरदार उधम सिंह ' की शूटिंग पर इस दिन से वापस लौटेंगे विकी कौशल

बॉलीवुड में टीवी और फिल्मों की शूटिंग तक़रीबन 19 मार्च से बंद है| अब देश में अनलॉक होने के बाद कई प्रोडक्शन हाउस ने फिल्मों की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है | इसी बीच अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म 'सरदार उधम सिंह ' से जुड़ी खबर इन्स्टाग्राम पर फैन्स के सामने साझा की और बताया की वे भी अब शूटिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो रहे हैं.

जी, विकी ने बताया की वे 8 जून से शूजित सरकार की 'सरदार उधम सिंह' की शूटिंग दोबारा शुरू करने जा रहे है | इस फिल्म में विक्की हमें शहीद 'सरदार उधम सिंह' के किरदार में दिखेंगे, जिन्होंने 13 मार्च 1940 को इंग्लैंड जाकर पंजाब के पूर्व लियुटेनन्ट गवर्नर रहे 'माइकिल ओ डायर' को गोली मारकर जलियांवाला बाग नरशंहार का बदला लिया था | देखिये विकी की पोस्ट -



सरदार उधम सिंह का निर्देशन सुजीत सिरकार ने किया है | इस फिल्म में विकी के साथ बनिता संधू , स्टेफेन होगन नज़र आएंगे| इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2019 में शुरू हुई थी और ये 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज़ होनी थी लेकिन देश में कोरोना महामारी व लॉकडाउन के कारण फिल्म पूरी नहीं हो सकी | अब इस फिल्म को 15 जनवरी 2021 को रिलीज़ किया जायेगा| इससे पहले भी विक्की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी देशभक्ति वाली ब्लाकबस्टर फिल्मों से काफी सुर्खिया बटोर चुके है|

End of content

No more pages to load