Bollywood News


तापसी पन्नू ने किया ऋतिक रोशन से प्यार का इज़हार, अभिनेता ने भी दिया अपना जवाब

ऋतिक रॉशन बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं जिनके लाखों करोड़ों चाहनेवाले हैं | ऋतिक ने डेब्यू फिल्म 'कहो न प्यार है' सुपरहिट रही थी और उस समय आलम ये था की ऋतिक को लडकियां खून से लाइक लव लेटर्स भी भेजती थी | ऋतिक के फैन्स की दीवानगी उनके लिए आज भी कम नहीं हुई है और निन्ही फैन्स में अब तापसी पन्नू और उनकी बहन शगुन पन्नू का नाम भी जुड़ गया है|

इन्होने सब के सामने इस अभिनेता के प्रति अपने प्यार का इज़हार किया है| तापसी पन्नू ने इन्स्टाग्राम पर ऋतिक की ही फिल्म कहो न प्यार है देखते हुए एक स्टोरी साझा की और लिखा "इस घर में "ऋतिक रोशन" की बात शायद ही कभी खत्म होती है, इसलिए हमने बिल्कुल शुरू से शुरुआत की" | इस स्टोरी पर ऋतिक ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तापसी की ये स्टोरी अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर की और लिखा "ये कॉम्प्लीमेंट सुन कर ख़ुशी हुई" | देखिये -


इस वक्त तापसी पन्नू अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रही हैं. फ़िल्मी परदे पार तापसी हमें जल्द ही विनिल मैथ्यू की मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में नज़र आएंगी | इस फिल्म में वे पहली बार 'छपाक' फेम एक्टर विक्रांत मासी के साथ काम कर रही हैं और साथ ही हंसिका मोटवानी व हर्षवर्धन राणे भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखेंगे | हसीन दिलरुबा 18 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी |

End of content

No more pages to load