Bollywood News


ज़ी5 ने ड्रामा, बदला और वासना से भरपूर 'द कैसीनो' का दूसरा ट्रेलर किया रिलीज़!

देश के सबसे बड़े ओटीटी प्लेयर, ज़ी5 द्वारा हाल ही में 'द कसीनो' का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। यह शो बदला, वासना और ड्रामा से भरपूर है। #TheCasino के असली मालिक होने के इस जुआ में, रानी, ​​राजा और वारिस एक तुच्छ झगड़े में फंस जाते है जो इस बात का फैसला करेगा कि यह ताज आखिर किस के सर पर सजेगा। यानी यह खेल अभी बस शुरू हुआ हैं!

ट्रेलर में विक्की को एक अरब डॉलर कैसीनो के एक अनिच्छुक उत्तराधिकारी के रूप में दिखाया गया है, जिसे रेहाना, उसके पिता की शातिर प्रेमिका की साजिशों को नाकाम करने के साथ-साथ अपने अन्य दुश्मनों से भी निपटना है जो इस सरताज के उत्तराधिकार पर कब्जा करना चाहते है।



दस-एपिसोड की यह श्रृंखला निश्चित रूप से आपका ध्यान आकर्षित कर लेगी जो आपको रहस्य व साजिश की झलक के साथ ग्लैमर और ग्लिट्ज़ की दुनिया के एक वर्चुअल सफ़र पर ले जाने के लिए तैयार है।

'द कसीनो' हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित और हार्दिक गज्जर फिल्म्स द्वारा निर्मित है। श्रृंखला 12 जून को विशेष रूप से ज़ी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

End of content

No more pages to load