अजय देवगन की आखिरी मूवी 'तानाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और देशभर में 275 करोड़ से ज्यादा कमाई कर बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्मों में शुमार हो गयी| अब अजय अपनी आगामी फिल्म 'आर आर आर' को लेकर बिज़ी हो गए है| अजय के प्रशंसकों में इस बात की उत्सुकता है की अजय इस फिल्म में बाहुबली के निर्देशक राजामौली के साथ काम करने जा रहे हैं लेकिन इससे बी ज्यादा उत्सुकता ये जानने की है की आखिर अजय ने इसके लिए फीस कितनी लि है |
हाल ही में ये बात सामने आई की अजय देवगन ने आरआरआर के लिए कितनी रकम चार्ज की है और ये आंकड़ा आपको हिला कर रख देने वाला है | दरअसल अजय ने इस फिल्म में काम करने लिए कोई फीस नहीं ली है, जी हाँ, राजामौली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया की जब उन्होंने अजय को फीस देनी चाही तो अजय ने फीस लेने से साफ़ इंकार कर दिया |
इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है की आरआरआर के लिए अजय को निर्माताओं द्वारा जूनियर एनटीआर और राम चरण के बराबर की ही फीस ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने राजामौली के साथ अपनी दोस्ती के चलते फीस लेने से बिल्कुल मना कर दिया |
बता दें की 'आर आर आर' एक ऐतिहासिक तेलगु एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी जिसमे जूनियर एनटीआर, राम चरण और अजय देवगन के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखेंगी | 'आर आर आर' पहले ये फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज़ होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते अब ये फिल्म 8 जनवरी 2021 को दुनियाभर में 10 भाषाओ में रिलीज़ होगी |
'आर आर आर ' के लिए अजय देवगन ने ली हैरान कर देने वाली रकम!
Tuesday, June 09, 2020 17:01 IST


