Bollywood News


संजय दत्त ने मुंबई के 'डब्बावालों' की मदद के लिए लिए दिया ये सन्देश

संजय दत्त ने मुंबई के 'डब्बावालों'  की मदद के लिए  लिए दिया ये सन्देश
वर्तमान के समय में कोरोना महामारी ने लोगों के दैनिक कामकाज पर रोक लगा दी है और इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हर इंसान को घर पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस मुश्किल समय में संजय दत्त ने डब्बावालों के प्रति अपनी चिंताओं को साझा करते हुए अपना समर्थन उनको दिया है।

अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर अभिनेता ने अपना संदेश साझा करते हुए कहा कि , "डब्बावाले दशकों से हमारी सेवा कर रहे हैं और अनेक लोगों को भोजन पहुंचने का काम कर रहे हैं, अब हमें भी इस महामारी के समय आगे आना चाहिए और उनका समर्थन करना चाहिए "| देखिये -



ऐसी खबर देख कर अच्छा लगता है कि एक अभिनेता मुंबई की जीवन रेखा माने जाने वाले डब्बावालों का समर्थन करने के लिए अपने सोशल मीडिया एकाउंट का उपयोग कर रहा है। मुंबई में डब्बावालों का दशकों पुराना इतिहास रहा है।हम उम्मीद करते हैं कि मुंबई वालों की जीवन रेखा बहुत जल्दी फिर से सड़कों पर लौटेगी |

End of content

No more pages to load