Bollywood News


सिंगर मीका सिंह मना रहे हैं 43वां जन्मदिन, फैन्स ने किया विश

सिंगर मीका सिंह मना रहे हैं 43वां जन्मदिन, फैन्स ने किया विश
बॉलीवुड के जाने - माने सिंगर मीका सिंह आज 10 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं और मीका के फैन्स ने भी उनको इस दिन ट्विटर पर जम कर बधाई दी| मीका का विवादों से पुराना नाता है, उनका पहली बार नाम राखी सावंत के साथ विवाद के कारण मीडिया में छाया था और तब से लेकर अब तक वे किसी ने किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं|

मीका सिंह ने अपने करिएर की शुरुआत पंजाबी गाने 'सावन में लग गयी आग' से की थी, जो बहुत हिट हुआ था | इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एक के बाद एक हिट गाने दिए और अपने करियर में उन्होंने बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स सलमान खान, शाहरुख़ खान, अक्षय कुमार तक के लिए गाना गा चुके हैं | मीका सिंह आज उन गायकों में शुमार हैं जिनका गाया हर एक गाना हिट होता ही होता है | इस मौके पर मिका के फैन्स ने भी उन्हें जैम कर बधाई दी, देखिये -







मीका सिंह के फैनस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार है| एक इंटरव्यू में जब उनकी शादी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा की वो जल्द ही शादी के बंधन में बंध जायेंगे| मीका सिंह ने हिंदी , पंजाबी के साथ साथ मराठी , बंगाली , तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी गाने गए है|

End of content

No more pages to load