Bollywood News


दीपिका पदुकोण के बॉडीगार्ड की सैलरी जानकर हैरान रह जाएगें आप

दीपिका पदुकोण के बॉडीगार्ड की सैलरी जानकर हैरान रह जाएगें आप
किसी भी सेलिब्रिटी के लिए एक बॉडीगार्ड का रोल उनकी ज़िंदगी में बहुत अहम होता है , क्योंकि वे उनकी भीड़ भरे स्थानों में देखभाल करते हैं। अगर दीपिका पादुकोण के बॉडीगार्ड जलाल के बारे में बात करे तो वह कई सालों से उनके साथ है और अनेक महत्वपूर्ण अवसरों पर अभिनेत्री के साथ उन्हें देखा गया है। रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोण की शादी के दौरान जलाल लड़की वालों की सिक्योरिटी करते दिखे थे। दीपिका उन्हें अपना छोटा भाई मानती हैं और हर रक्षाबंधन के मौके पर उसको राखी भी बांधती हैं।

अब दीपिका पादुकोण की ज़िन्दगी में जलाल जब इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तो ऐसे में दीपिका भी उनका ध्यान रखने में कोई कसार नहीं छोडती हैं जो की जलाल वार्षिक सैलरी से पता भी चलता है | जी हाँ, जलाल का वार्षिक वेतन बड़ी - बड़ी कम्पनीज़ के डायरेक्टर्स के बराबर और हमारी सोच से परे है | वर्ष 2017 में जलाल का वेतन प्रति वर्ष 80 लाख रुपये था ,और खबर है की वर्तमान में यह 1 करोड़ रुपये के लगभग है जिसे सुन कर कई लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है |

अगर काम की बात करें तो दीपिका पदुकोण को बहुत जल्द कबीर खान की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म '83' में देखा जाएगा, जिसमें वह पति रणवीर सिंह के साथ नज़र आएगीं। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने बताया कि जब फिल्म की कहानी दीपिका को सुनाई गई तो वे झट से इसमें काम करने के लिए तैयार हो गई। अभी तक इस फिल्म की नयी रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है, परन्तु रणवीर और दीपिका के फैंस उनकी इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load