अक्षय कुमार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर है, जो हर समय फिल्मों में काम करने को बेताब रहते है| वे अपनी फिल्मों की शूटिंग भी कम समय में पूरी कर लेते है, इसीलिये उनकी चार से पांच फिल्मे साल में रिलीज़ के लिए तैयार हो जाती है| जहाँ कोरोना वायरस के कारण पूरी फिल्म इंडस्ट्री बंद है, वही अक्षय ने लॉकडाउन के दोरान भी, कोरोना के बचाव के लिए एक ऐड फिल्म शूट की, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया|
वहीं अब खबर ये भी आ रही है, कि अक्षय जल्द ही अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग शुरू कर सकते है| अभी भारत में शूटिंग की इज़ाज़त नहीं मिली है, लेकिन लन्दन में इस फिल्म की शूटिंग की अनुमति मिल गयी है, और अब वह इस फिल्म की शूटिंग जुलाई के पहले हफ्ते से लन्दन में शुरू कर सकते है|
इस मेगा बजट पीरियड थ्रिलर फिल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी कर रहे है| 'बेलबॉटम' के फर्स्ट लुक पोस्टर ने उनके फैनस में खलबली मचा दी है| वही अक्षय कुमार की दो फिल्मे 'सूर्यवंशी' और लक्ष्मी बम, रिलीज़ के लिए तैयार है| जैसे ही थिएटर खुलते है, सबसे पहले उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' को रिलीज़ होगी |
जुलाई में हो सकती है अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग शुरू
Wednesday, June 10, 2020 17:02 IST


