Bollywood News


तानाजी फेम ओम राउत के साथ धमाका करने वाले हैं ऋतिक रॉशन ?

तानाजी फेम ओम राउत के साथ धमाका करने वाले हैं ऋतिक रॉशन ?
हिंदी सिनेमा की खबरों के अनुसार ऋतिक की 'कृष 4' को लेकर सोशल मीडिया पर रोज़ कुछ न कुछ नया वायरल होता ही रहता है | हालांकि, इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है मगर फिलहाल ऋतिक अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर काफी सुर्ख़ियों में बने हुए है।

जी, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ऋतिक अब एक ज़बरदस्त एक्शन फिल्म में काम कर सकते हैं जिसका निर्देशन तानाजी: द अनसंग वॉरियर के डायरेक्टर ओम राउत करेंगे | इसके अलावा रिपोर्ट्स ये भी पता चला है कि ऋतिक इस समय अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर अलग - अलग फिल्ममेकर्स से बात भी कर रहे है और जल्द ही कोई घोषणा हो सकती है ।

ऋतिक रॉशन आखिरी बार फिल्म 'वॉर' में एक एक्शन हीरो के रूप में नजर आए थे, इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ ने भी अहम भूमिका निभाई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाया था। ऋतिक के लिए साल 2019 प्रोफेशनल फ्रंट पर बहुत अच्छा रहा, उन्होंने दो हिट फिल्में 'सुपर 30' और 'वॉर' दीं , दोनों ही फिल्मों को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। ऋतिक के फैंस में उनके आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है।

End of content

No more pages to load