Bollywood News


आमिर खान की 'लाल सिंह चड्डा ' में हो सकता है बदलाव, जुड़ेगा 'कोरोना संकट'

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्डा ' में हो सकता है बदलाव, जुड़ेगा 'कोरोना संकट'
आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में बदलाव हो सकता है| हालिया रिपोर्ट्स की मानी जाए तो इस फिल्म में अब हमें कोरोना वायरस के संकट को भी दिखाया जा सकता है|

'लाल सिंह चड्डा ' की शूटिंग लॉकडाउन के कारण रोक दी गयी थी| अब ये जानकारी सामने आ रही है की इसमें कोरोना वायरस संकट को भी शामिल किया जा सकता है, बता दे की ये मूवी 1947 विभाजन के बाद हुई भारत की कुछ एतिहासिक घटनाओ पर आधारित है जिन्हें एक सिख इन्सान की ज़िन्दगी के से परदे पर दर्शाया जाएगा |

'लाल सिंह चड्डा' का निर्देशन अद्वैत चन्दन ने किया है| इससे पहले अद्वैत चन्दन आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' को भी डायरेक्ट कर चुके है| इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय सेतुपति भी एक अहम् किरदार में दिखाई देंगे| 'लाल सिंह चड्डा' का फर्स्ट कुछ समय पहले जारी किया गया था जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था और तब से ही वे दिलत हां कर इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं | फिल्म का पहला टीज़र दिवाली के आसपास रिलीज़ किया जा सकता है|

बता दें की 'लाल सिंह चड्डा' क्लासिक हॉलीवुड फिल्म 'फारेस्ट गंप' का अधिकारिक हिंदी रीमेक है| फिल्म में मोना सिंह और योगी बाबु भी अहम किरदारों में दिखेंगे | लाल सिंह चड्ढा के निर्माता हैं आमिर खान और किरण राव और ये फिल्म पहले तो इस आअल क्रिसमस पर रिलीज़ होनी थी मगर अब कोरोना वायरस के कारण इसका रिलीज़ को टाल दिया गया है |

End of content

No more pages to load