Bollywood News


करीना कपूर की वृक्षासन करतीं तस्वीर फैन्स को कर रही है प्रेर्रित

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खुबसूरत होने के साथ ही फिटनेस में भी न. 1 है| करीना कपूर को फिटनेस के मामले में फिल्म इंडस्ट्री में ट्रेंडसेटर भी कहा जाता है| करीना ने कुछ दिन पहले एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमे वो वृक्षासन करती हुए दिख रही है| इसमें वो एक पैर पर खड़े होकर परफेक्ट बैलेंस बनाते हुए दिख रही है|

लॉकडाउन के चलते जिम बंद होने के बाद करीना ने होम वर्कआउट्स को प्राथमिकता देनी शुरू कर दी है| करीना इस वर्कआउट्स में योग के आसन ज्यादा कर रही है| वह ये आसन अपनी योग ट्रेनर की देख रेख में कर रही हैं जिसे देख कर उनके फैन्स भी फितन रहने के लिए प्रेरित हो रहे हैं| देखिये -




वर्कफ्रन्ट की बात करें तो इस समय करीना के पास बहुत प्रोजेक्ट्स है| करीना, आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा ' में काम कर रही है, इससे पहले भी 'थ्री इडियट्स ' मूवी में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था| इसके अलावा करीना के पास करण जोहर का भी एक प्रोजेक्ट है| इस मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट का नाम 'तख़्त' है| इस पीरियड ड्रामा फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, अलिया भट्ट, अनिल कपूर, रणवीर सिंह और भूमि पेडनेकर भी उनके साथ नज़र आएंगे, इस फिल्म को बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार किया जा रहा है|

End of content

No more pages to load