Bollywood News


मज़दूरों की मदद को आगे आईं कटरीना कैफ, बांटा खाने और साफ़-सफाई का सामान

मज़दूरों की मदद को आगे आईं कटरीना कैफ, बांटा खाने और साफ़-सफाई का सामान
हिंदी फिल्म अभिनेत्री कटरीना कैफ एक बार फिर दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आई हैं, उन्होंने लॉकडाउन की वजह से आर्थिक तंगी झेल रहे महाराष्ट्र के भंडारा जिले के मजदूरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं । उनकी इस मदद की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।

अभिनेत्री ने अपने ब्रैंड 'के ब्यूटी' के जरिए मजदूरों की सहायता करने का ऐलान किया है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'KareWithKayBeauty काय ब्यूटी और 'De'Haat' फाउंडेशन फिर से एक साथ आए हैं। हमने साथ में महाराष्ट्र के भंडारा जिले के आसपास के गांवों में रहने वाले मजदूरों के परिवारों को अपना सहयोग दिया है। इसमें भोजन और सैनेटरी से जुड़ी कुछ जरूरी चीजें शामिल हैं। देखिये वीडियो -



इससे पहले भी कटरीना ने कोरोना महामारी में पीएम केयर्स फंड में अपना योगदान दिया था, और 'के ब्यूटी' के जरिए लोगों में भोजन बांटा था। अगर काम की बात करे, तो आने वाले समय में बॉलीवुड की बार्बी गर्ल रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ अहम भूमिका में नजर आएगीं। यह फिल्म 24 मार्च 2020 को रिलीज होनी थी ,परन्तु कोरोना और लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज डेट को बढ़ा दिया गया है।

End of content

No more pages to load