Bollywood News


श्रद्धा कपूर को पसंद स्ट्रीट फूड, वडा पाव खाते हुए वीडियो खूब वायरल

श्रद्धा कपूर को पसंद स्ट्रीट फूड, वडा पाव खाते हुए वीडियो खूब वायरल
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की उन अभयनेत्रियों में शुमार हैं जो अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. हालांकि वे अपनी डाइट में बैलेंस बनाकर चलना पसंद करती हैं, वे उन एक्टर्स से काफी अलग हैं जो एक बेहद अनुशासित डाइट लेते हैं। श्रद्धा खुद कहती हैं कि वे बहुत ज्यादा फूडी हैं और उन्हें खाना बेहद पसंद है, श्रद्धा का ये फूडी अवतार एक बार फिर देखने को मिला जब वे वडा पाव खाते हुए नजर आई |

श्रद्धा का एक वीडियो, जिसमे वह फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी प्रमोट करते हुए कुछ खाते हुए नजर आ रही हैं , यह वीडियों सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है, श्रद्धा इस वीडियो में ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आईं, वहां मौजूद श्रद्धा की को-स्टार उनसे पूछती हैं कि वे आखिर क्या खा रही हैं जिस पर श्रद्धा कहती हैं कि वे वडा पाव खा रही हैं ,अभिनेत्री के इस वीडियों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं , देखिये वीडियो -



अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो कुछ समय पहले श्रद्धा फिल्म 'बागी 3 ' में टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आईं थी, इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया था, फिल्म में टाइगर और श्रद्धा के अलावा रितेश देशमुख ने भी अहम किरदार निभाया था, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा पैसा कमाया था । आने वाले समय में वह अमर कौशिक के निर्देशन मैं तैयार 'स्त्री 2' में राजकुमार राव के साथ दर्शकों को एंटरटेन करती नजर आएगीं , यह फिल्म 4 नवंबर 2020 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो सकती है । श्रद्धा के चाहने वाले उनकी आने वाली फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load