Bollywood News


गुलाब की पंखुड़ियों से भरे बाथटब में दिखा उर्वशी रौतेला का कातिलाना अंदाज

गुलाब की पंखुड़ियों से भरे बाथटब में दिखा उर्वशी रौतेला का कातिलाना अंदाज
बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने ग्लैमरस फोटो औऱ वीडियो की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं, कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के बाद से ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ कनेक्ट हैं, और अपनी फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं, अब यह खूबसूरत एक्ट्रेस एक फोटो की वजह से काफी चर्चाओं में हैं।

इस फोटो में उर्वशी दूध और गुलाब की पंखुड़ियों से भरे टब में बैठी दिख रहीं हैं , महज कुछ ही घंटों में इस फोटो पर आठ लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। उर्वशी ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, फोटो में उर्वशी बाथ टब में बैठकर कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं, उनकी इस फोटो ने लोगों के दिलों में आग लगाने का काम किया है। फोटो शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा, 'क्लियोपेट्रा मिल्क बाथ।" एक्ट्रेस का ये लुक उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है , फैन्स कमेंट करके उनके ग्लैमरस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखिये फोटो -



उर्वशी रौतेला ने 'सिंह साब द ग्रेट' से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, इसके बाद से उर्वशी 'सनम रे', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'हेट स्टोरी 4' और 'पागलपंती' जैसी फिल्मों में अपनी हॉटनेस से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं। यह एक्ट्रेस बहुत जल्द अजय लोहान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' में अपने ग्लैमरस से दर्शकों को अपना दीवाना बनाती दिखेगीं , यह फिल्म 22 जून 2020 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी , उर्वशी के चाहने वाले उनकी इस फिल्म का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load