Bollywood News


अभिषेक बच्चन की डेब्यू वेब सीरीज 'ब्रीद: इनटू द शैडोज़' मेंका फर्स्ट लुक जारी

अभिषेक बच्चन जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं | कुछ दिन पहले ही ये खबर सामने आई थी और आखिर इस वेब सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ गया है |

अभिषेक ने आज सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए इसके पोस्टर को रिलीज़ कर दिया| अमेंज़न प्राइम वीडियो ने आज घोषणा कर दी की उनकी यह ओरिजिनल वेब सीरीज 'ब्रीद इनटू द शैडो' का सीज़न 10 जुलाई 2020 में रिलीज़ किया जायेगा| यह वेब सीरीज़ 2018 में आई आर. माधवन और अमित साध की अमजोंन की वेब सीरीज 'ब्रीद' का सिक्वल है|



इसमें अभिषेक मुख्य किरदार में नज़र आएंगे| यह उम्मीद की जा रही है कि यह वेब सीरीज पहले से भी ज्यादा मज़ेदार और रहस्य से भरी होगी| इस वेब सीरीज को अम्बुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है | इसका निर्देशन मयंक शर्मा ने किया है| अभिषेक बच्चन के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो विद्या बालन की फिल्म कहानी के विल्लैन बॉब बिस्वास पर बन रही फिल्म में नज़र आएंगे| इसके अलावा अभिषेक फिल्म ' लूडो' और ' द बुल' में नज़र आएंगे|

End of content

No more pages to load