Bollywood News


कंगना रनौत ने अगली फिल्म 'अपराजित अयोध्या' का किया ऐलान, करेंगी खुद डायरेक्ट

कंगना रनौत ने अगली फिल्म 'अपराजित अयोध्या' का किया ऐलान, करेंगी खुद डायरेक्ट
कंगना रानौत जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'अपराजिता अयोध्या' में निर्माता और निर्देशक दोनों की जिम्मेदारी निभाने वाली है| इससे पहले कंगना 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झाँसी' का भी सह- निर्देशन भी कर चुकी है|

'अपराजिता अयोध्य ' का लेखन केवी विजेंद्रा प्रसाद ने किया है| कंगना ने फिल्म के बारे में बताया की 'इसकी कहानी मुझे बहुत पसंद आई है, इसलिए इसका निर्देशन मै खुद करूंगी"|

कंगना ने बताया की इस फिल्म में वह अभिनय नहीं करेंगी, इस फिल्म में वह निर्देशन पर ज्यादा ध्यान देंगी| उन्होंने कहा की वह एक फ़िल्मकार के रूप में इस फिल्म पर ध्यान केन्द्रित करना चाहती है| उन्होंने कहा की मैने शरू से ही इस फिल्म के ऊपर काम किया है|

कंगना ने कहा की इस फिल्म में मेरा पूरा फोकस फिल्म मेकर के तौर पर ही है| मेरे लिए यह एक कंट्रोवेर्सिअल प्रोजेक्ट नहीं है| मै इसे प्यार, विश्वास, और एकता की कहानी के रूप में देखती हूँ, और सबसे ऊपर यह देवत्व की कहानी है|

End of content

No more pages to load