Bollywood News


सोहेल खान के फैन्स ने उनकी कर दी थी जमकर पिटाई, सलमान को भी पड़ी थी मार

जब से लॉकडाउन हुआ है सलमान खान अपने पनवेल के फार्महाउस में परिवार के साथ में समय बिता रहे है| सलमान को उनके परिवार के साथ उनकी अच्छी बांडिंग को लेकर भी जाना जाता है| इसी बीच एक सोहेल खान का एक पुराना विडियो वायरल हो रहा है जहां वे बता रहे है की कैसे एक बार उनकी बिल्डिंग के बाहर कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी थी| ऐसे में सोहेल को बचाने के लिए सलमान को बीच में आना पड़ा था|

सोहेल खान ने यह किस्सा कपिल शर्मा के शो में सुनाया था| सोहेल ने बताया की "मै बैंडस्टैंड से वापिस आ रहा था| कुछ फैन्स होते है जो अटेंशन पाने के लिए गलियां देते है| उन्होंने कहा की उनके कुछ ऐसे ही फैन्स ने घर के नीचे ये सिलसला शुरू दिया | सोहेल ने कहा मैंने भी सोचा पंगा ले ही लेता हूँ, एक ही तो खड़ा है' मैंने उससे पूछा गाली क्यों दे रहे हो, तो इतने में 5-6 ' लोग आ गए, और उन्होंने दरवाज़ा खोलकर मुझे मारना शुरू कर दिया| यह देखकर सलमान भी नीचे आ गए, उन्होंने मुझे बचाने की कोशिश की, लेकिन उन लोगों ने हमारी बहुत पिटाई कर दी|"



अगर सलमान की फिल्मों की बात की जाये तो उनका पूरा ध्यान प्रभु देवा निर्देशित फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड ' पर लगा हुआ है| उनके फैन्स भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है| इस फिल्म के सिर्फ एक गाने की शूटिंग होनी बाकि है, जिसे सलमान और दिशा पटानी पर फिल्माया जाना बाकि है, पहले इस गाने की शूटिंग आउटडोर होनी थी, पर कोरोना महामारी के कारण इस गाने की शूटिंग इंडोर में की जाएगी |

End of content

No more pages to load