Bollywood News


बाल मजदूरी के खिलाफ आगे आई 'माधुरी' ने कहा- उनकी मदद हमारी जिम्मेदारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी कला के माध्यम से कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित लोगों की मदद कर रही हैं| इससे पहले भी उन्होंने जरूरतमंदों की मदद के लिए अपने बेटे के साथ सिंगिंग परफॉर्मेंस दी थी और चंदा इकठा किया था, अब वह 'वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर' के मौके पर बाल मजदूरी के खिलाफ अपनी आवाज उठाती नजर आ रही हैं।

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, इसमें वे कह रही हैं कि "कल मैं अपने घर में कॉन्सर्ट 2020 का आनंद लूंगी, यहां पर देश और दुनियाभर के यूथ द्वारा सिंगिंग डांसिंग की खूबसूरत परफॉर्मेंस होगी, इसका मुख्य मकसद मुंबई के स्लम्स में रह रहे बच्चों और उनके परिवार की मदद करने का होगा, ताकि उनके सुरक्षित एवं मजबूत भविष्य का निर्माण हो सके"। देखिये वीडियो -



अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें, तो माधुरी दीक्षित ने सिंगिंग में भी अपना डेब्यू कर दिया है, कुछ समय पहले ही उनका सिंगल एल्बम 'कैंडल' रिलीज हुआ है। अगर उनके अगले प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो लॉकडाउन खत्म होने के बाद वे डांसिंग शो 'डांस दीवाने' का हिस्सा होंगी, इस शो में वे जज के रूप में लोगों को एंटरटने करती नजर आएंगी। माधुरी के फैंस उनके इस शो का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load